Anil Agarwal के वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ईडी का बड़ा एक्शन

Hanuman | Tuesday, 02 Jun 2026 03:21:19 PM
Major ED Action at Anil Agarwal's Vedanta Group Premises

इंटरनेट डेस्क। वेदांता के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक्शन हुआ है। ईडी ने वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी 'विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम' (फेमा) से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई है। ईडी ने तलाशी अभियान चलाया। इस छापेमारी के मामले में अभी और डिटेल्स सामने नहीं आई है।

खबरों के अनुसार, ईडी का ये तलाशी अभियान उस समय शुरू हुआ जब केंद्रीय एजेंसी ने फेमा एक्ट के तहत इस मल्टीनेशनल माइनिंग कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की। वेदांता ग्रुप के खिलाफ ये जांच कंपनी की ओर से अपने सिक्योर्ड लेनदारों से एक बड़े डीमर्जर प्लान के लिए स्वीकृति मिलने के लगभग एक माह बाद शुरू की गई है। इसके तहत कंपनी को 5 स्वतंत्र कंपनियों में बांटा जाना है।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय को किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा विदेशी मुद्रा लेन-देन में नियमों के उल्लंघन का शक होने पर फेमा के तहत कार्रवाई की जाती है।

 PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.