बीरपाड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को धमकाने का प्रयास कर रही है और जोर दिया कि बंगाल इस रणनीति से भयभीत नहीं है।
ममता ने एक जनसभा में कहा, भाजपा तृणमूल कांग्रेस से डरे हुए हैं। इसलिए वे हमें धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस को धमकाया नहीं जा सकता। हम अपना सिर उंचा रखते हैं। जो लोग मुझे चुनौती देते हैं, मैं उनकी चुनौती स्वीकार करती हूं। हम दिल्ली पर कब्जा करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की यात्रा का उल्लेख करते हुए ममता ने कहा, वे दिल्ली से आते हैं और झूठ फैलाते हैं। वे बंगाल पर कब्जा करने की जल्दबाजी में हैं। वे तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सीबीआई को लगाने की हमें धमकी दे रहे हैं।
वे गुजरात को संभाल नहीं सकते हैं, लेकिन बंगाल पर नजर गड़ाए हैं। उन्होंने कहा, साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कालाधन लाने का वादा किया था लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। चुनाव के समय बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है।