Epstine Files के डर से मोदी ने ट्रंप के आगे पूरी तरह सरेंडर बोल दिया: कांग्रेस

Hanuman | Saturday, 07 Feb 2026 12:04:13 PM
 Modi completely surrendered to Trump fearing the Epstein files: Congress

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस ने एक बार फिर से भारत-अमेरिका डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने इस संबंध में बड़ी बात कही है। कांग्रेस ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि Epstine Files के डर से मोदी ने ट्रंप के आगे पूरी तरह सरेंडर बोल दिया है।

रूस से तेल खरीदने की वजह से ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया था। अब इस टैरिफ को हटाते हुए ट्रंप ने लिखा है- भारत ने प्रतिबद्धता जताई है कि वो रूस से तेल नहीं खरीदेगा। अब रूस की जगह अमेरिका से तेल खरीदेगा। इतना ही नहीं... ट्रंप ने धमकाते हुए कहा है कि हम भारत पर निगरानी रखेंगे। अगर ये लगा कि भारत फिर से रूस से तेल खरीद रहा है तो हम तुरंत टैरिफ ठोक देंगे।

ट्रंप के इस बयान से साफ है कि नरेंद्र मोदी compromised हैं। ट्रंप जो चाह रहे हैं, वैसा ही मोदी कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस संबंध में आगे कहा कि अब हालात कुछ ऐसे हैं: ट्रंप ने कहा- रूस से सस्ता तेल मत खरीदो। मोदी ने कहा- जैसा आपका आदेश। ट्रंप ने कहा- अमेरिका का महंगा तेल खरीदो।

मोदी ने कहा- जैसा आपका आदेश। ट्रंप ने कहा- हम तुमसे 18% टैरिफ वसूलेंगे। मोदी ने कहा- जैसा आपका आदेश।• ट्रंप ने कहा- तुम हमसे ZERO टैरिफ लोगे। मोदी ने कहा- जैसा आपका आदेश। मतलब ये कि मोदी ने देश के फैसले, देश की गरिमा, सब कुछ ट्रंप के आगे गिरवी रख दिया है। सिर्फ इसलिए कि Epstine Files में जो इनके कांड हैं, वो बाहर न आएं। मोदी आज जो कर रहे हैं, इसका नुकसान देश को लंबे वक्त तक झेलना होगा।

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.