बजट घोषणाओं के बाद Modi सरकार ने अब आमजन को दे दी है ये बड़ी सौगात

Hanuman | Saturday, 14 Feb 2026 04:53:35 PM
Modi government has now given this big gift to the common people after the budget announcements

इंटरनेट डेस्क। बजट में कई घोषणाएं होने के बाद केन्द्र की नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से आमजन को सौगात दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने अब रेल मंत्रालय के तीन प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी देकर बड़ी सौगात दी है। खबरों के अनुसार, रेल मंत्रालय के इन तीन प्रोजेक्ट्स की लागत लगभग 18,509 करोड़ रुपए है।

इनमें कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे के बीच तीसरी और चौथी लाइन बनाना शामिल है। मोदी सरकार के इस कदम से दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से इन चारों राज्यों के 12 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 389 किमी का इजाफा होगा। बताया जा रहा है कि इन परियोजनाओं की योजना पीएम-गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान पर तैयार की गई है। जिसमें एकीकृत योजना और हितधारक परामर्श के माध्यम से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मोदी सरकार का ये कदम चारों राज्यों के लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

PC: modi hindicurrentaffairs.adda247
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.