Mumbai Corona Update : मुंबई में कोरोना वायरस से चार लोगों की मौत, 373 नये रोगी मिले, सक्रिय मामले पहले से कम हुए

Samachar Jagat | Monday, 18 Oct 2021 10:29:12 PM
Mumbai Corona Update: Four people died due to corona virus in Mumbai, 373 new patients were found, active cases decreased than before

इंटरनेट डेस्क। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में आज सोमवार को मुंबई में कोरोना के 373 नए मामले मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 543 लोगों को रिकवर किया गया है। वायरस से एक ही दिन में मुंबई में 4 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब घटकर चार हजार से ज्यादा हो गई है। 

 

Mumbai reports 373 new #COVID19 cases, 543 recoveries and 4 deaths.
Active cases 4853

Mumbai had yesterday recorded zero COVID deaths for the first time since 26th March 2020. pic.twitter.com/cP7npWtPl6

— ANI (@ANI) October 18, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी बृहद मुंबई स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक बृहद मुंबई में मरने वालों की संख्या 16,184 तक पहुंच गई है। मुंबई में अब तक 7,27627 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ। मुंबई में कोरोना के कुल मामले 751181 है।

मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 4853 है। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में करीब 30114 कोरोना टेस्ट किये गए हैं।। मुंबई में कोरोना रिकवरी रेट 97 प्रतिशत तक है।   



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.