National Weather Forecast: झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत, आज राजस्थान के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

Hanuman | Saturday, 20 Jun 2026 08:07:43 AM
National Weather Forecast: Eight people killed by lightning strikes in Jharkhand

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। दार्जिलिंग में पानी के तेज बहाव में एक पुल बहने का मामला सामने आया है। वहीं झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत की भी खबर भी आई है।

मौसम विभाग की ओर से आज भी देश कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें राजस्थान भी शामिल है। आज प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 18 जिलों के लिए ऑरेंज और 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, कोटा, झुंझनूं, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और डीडवाना-कुचामन जिले के लिए मौसम विभाग ने  आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

25 जून को प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना

राजस्थान में अभी मानसून प्रवेश नहीं हुआ है। प्री-मानसून की बारिश ही हो रही है।  25 जून को प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अभी मौसम बदलाव हुआ है। इसका प्रभाव अगले 2 दिन देखने को मिल सकता है। बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के में 21 से 24 जून तक मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।  हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

 

PC: bhaskar.



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.