National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

Hanuman | Thursday, 18 Jun 2026 07:48:58 AM
National Weather Forecast: Heavy rain alert for 13 states, warning issued for these districts in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से अभी राहत मिली हुई है। कई राज्यों में अब लोगों को भारी बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ओर से इस प्रकार अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने अब देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आगामी घंटों और दिनों में देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज काफी उग्र रह सकता है। इन राज्यों तेज बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

 मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से इस प्रकार का सिस्टम तैयार हो गया है। ये सिस्टम उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के बड़े हिस्से को प्रभावित कर सकता है।

मौसम विभागके मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो चुका है। वहीं आज उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में मौसम में अचानक बदलव आ सकता है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी हुई है।

राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर समेत कई जिलों में आज  मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तेज बारिश और आंधी  की संभावना बनी है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज धूलभरी आंधी का भी अलर्ट जारी हुआ है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.