Nitin Nabin ने संभाला BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद, बन गया है ये रिकॉर्ड

Hanuman | Monday, 15 Dec 2025 04:44:35 PM
Nitin Nabin has assumed the position of BJP's National Working President, setting a new record

इंटरनेट डेस्क। भारती जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया है। भाजपा ने ये जिम्मेदारी बिहार के मंत्री नितिन नबीन को दी है, जिन्होंने आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अपना पद संभाल लिया है। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और धर्मेद्र प्रधान सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं ने नितिन नबीन का स्वागत किया।

इन दिग्गजों की मौजूदगी में नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला। नितिन नबीन के बारे में आप शायद ही पहले जानते होंगे। वह बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं। पटना के बांकीपुर सीट से 2006 उपचुनाव के बाद से उनको लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव में जीत मिली है।

कायस्थ समाज आने वाले नितिन नबीन बिहार मंत्रिमंडल में इस समाज से इकलौते मंत्री हैं। नितिन के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वह केवल 45 साल की उम्र में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं।

PC: ANI
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.