कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अब BJP ने किए ये बड़े वादें

Samachar Jagat | Tuesday, 02 May 2023 10:21:10 AM
Now BJP has made these big promises to win the Karnataka assembly elections

इंटरनेट डेस्क। इसी महीने की दस तारीख को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र प्रजा ध्वनि जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेंगलुरु में घोषणा पत्र को जारी करते हुए प्रदेश में  यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने का वादा किया। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौराप प्रदेश की जनता से कई बड़े वादें किए। भाजपा घोषणा पत्र के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने पर बीपीएल परिवारों को रोज आधा किलो नंदिनी दूध और युगादी, गणेश चतुर्थी और दीपावली पर 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। 

भाजपा ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाने का भी वादा किया। इस दौरान भाजपा की ओर से प्रदेश के दस लाख बेघर लोगों को रहने के लिए मकान देने, महिला, एससी-एसटी घरों के लिए पांच साल का दस हजार रुपए फिक्सड डिपॉजिट करवाने का भी दावा किया गया है। 

PC: bhaskar



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.