PM Modi को अब तक मिल चुके हैं इतने देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, दुनिया में बढ़ी भारत की ताकत

Hanuman | Friday, 19 Dec 2025 02:53:05 PM
PM Modi has received the highest civilian honors from so many countries, reflecting India's growing influence in the world

इंटरनेट डेस्क। इथियोपिया का अपना सबसे बड़ा अवॉर्ड 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' मिलने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक और बड़ा सम्मान मिला है। अब उन्हें ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से नवाजा गया है।

इस प्रकार पीएम नरेन्द्र मोदी के सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मानों की संख्या बढ़कर 29 हो चुकी है। उन्हें अब तक इतने देशों के सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इससे वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत और प्रभाव का भी संकेत मिलता है। खबरों के अनुसार, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने पीएम मोदी को ओमान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान ये सम्मान दिया गया।

आपको बता दें क पीएम मोदी को अभी तक ब्राजील, फ्रांस, रूस, अमेरिका, श्रीलंका, भूटान, मिस्र, कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और फलस्तीन जैसे 29 देशों के बड़े सम्मान मिल चुके हैं। ये उपलब्धि किसी भी भारतीय पीएम के लिए दुर्लभ मानी जाती है। दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.