हिंसा भड़कने के बाद पहली बार PM Modi ने किया मणिपुर दौरा, मिजोरम को दी ये सौगात

Hanuman | Saturday, 13 Sep 2025 12:42:18 PM
PM Modi visited Manipur for the first time after violence broke out, gave this gift to Mizoram

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले हिंसा भड़कने के बाद आज पहली बार मणिपुर का दौरा किया है। मोदी आज इम्फाल पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी ने मिजोरम के लोगों को बड़ी सौगात दी है। 

इससे पहले खराब मौसम के कारण सभास्थल तक नहीं पहुंच सके पीएम मोदी ने ऑनलाइन ही मिजोरम में रेल लाइन का उद्घाटन कर बड़ी सौगात दी है। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी ने आज 8,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया। ये मिज़ोरम की राजधानी को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। ये यहां के लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

बताया जा रहा है इस रेल लाइन परियोजना में जटिल भौगोलिक परिस्थितियों में 45 सुरंगें बनाई गई हैं। वहीं इसमें 55 बड़े पुल और 88 छोटे पुल भी शामिल हैं। आपको बता दें कि मोदी आज से 15 सितंबर तक 5 राज्यों के दौरे पर रहेंगे। उनका मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे हजारों करोड़ रुपए की तमाम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

PC: indiatv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.