Priyanka Gandhi: लोकसभा चुनावों से पहले प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस! 2024 के चुनावों में संभालेगी पार्टी की बागडोर

Samachar Jagat | Saturday, 10 Jun 2023 08:01:57 AM
Priyanka Gandhi: Congress will send Priyanka Gandhi to Rajya Sabha before the Lok Sabha elections! Will handle the reins of the party in 2024 elections

इंटरनेट डेस्क। 2024 के लोकसभा चुनाव और उसके साथ ही इस साल होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड़ में दिखाई दे रही है। साथ ही बड़ी राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन चर्चा ये भी है की वो राज्यसभा जा सकती है।

खबरों के अनुसार यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस की दिग्गज नेताओं ने तय किया है की प्रियंका गांधी देश भर में पार्टी और उसके सहयोगियों के पक्ष में प्रचार करेंगी, चुनावी कमान संभालेगी। फिलहाल प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है।

खबरे तो यह भी है की कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी की आगे की रणनीति को लेकर पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ भी बात की थी। ऐसे में कुछ प्रमुख नेताओं ने अपनी राय में कहा वह एक स्टार प्रचारक के रूप पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकती हैं। 

pc- punjabkesari.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.