Rahul ने उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड की घटनाओं पर जताई गहरी चिता

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2022 02:27:21 PM
Rahul expresses deep concern over incidents in Uttar Pradesh, Uttarakhand

नयी दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और उत्तराखंड के ऋषिकेश में युवतियों के साथ हुई घटनाओं पर गहरी चिता व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि देश तब ही प्रगति कर सकता है जब यहां की महिलाएं सुरक्षित होंगी। श्री गांधी ने कहा कि यह दोनों घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा में बच्चियों और युवतियों से मिल रहे हैं और उनकी बातें सुन रहे हैं लेकिन उनका ­ विश्वास है कि जब तक देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी तब तक प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया,मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं उसने सबका दिल दहला दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में, मैं कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहा हूं, उन्हें सुन रहा हूं। एक बात साफ है, हमारा भारत तब ही आगे बढèेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.