राहुल गांधी और अशोक गहलोत ने Shivraj Patil के निधन पर प्रकट किया दुख

Hanuman | Friday, 12 Dec 2025 12:58:18 PM
Rahul Gandhi and Ashok Gehlot expressed grief over the demise of Shivraj Patil

जयपुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के निधन पर दुख प्रकट किया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्र के लिए उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे पाटिल परिवार, उनके शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ हैं।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। पाटिल ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कई पदों पर राष्ट्र एवं कांग्रेस पार्टी को अपनी सेवाएं दीं।

मुख्यमंत्री के रूप में मेरे दूसरे कार्यकाल के दौरान उनके पास कुछ समय के लिए राजस्थान के राज्यपाल का भी अतिरिक्त कार्यभार रहा था। उनकी कमी सदैव महसूस होगी। स्व.पाटिल के शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.