Rahul Gandhi ने पश्चिम बंगाल की जनता को ये पांच गारंटी

Hanuman | Wednesday, 15 Apr 2026 08:51:03 AM
Rahul Gandhi has given these five guarantees to the people of West Bengal.

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में होने वाला है। पहले चरण के तहत मतदान 23 और दूसरे चरण के तहत मतदान 29 अप्रैल को होगा। वहीं परिणाम 4 मई को आएगा। इस चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है।  कई प्रकार के वादे  पश्चिम बंगाल की जनता से किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने भी ये चुनाव जीतने के लिए अपनी ओर से पूरा जोर लगा दिया गया है। अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को पांच गारंटी दी है। उन्होंने जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की है।  

ये हैं पांच गारंटी

लोकसभा सके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल को कांग्रेस की ओर से 5 गारंटी दी है। जिनमें पहली विधान स्वास्थ्य सुरक्षा: इसमें 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा और  ज़िला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस और कैंसर का इलाज शामिल है। दूसरी गारंटी शिक्षा आलो: इसमें  छात्रों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को पीजी तक मुफ्त शिक्षा और स्कूल में एआई और अंग्रेजी की शिक्षा, तीसरी गारंटी कृषक सम्मान: इसमें  किसानों को ₹15,000 वार्षिक सहायता, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, चौथी गारंटी: युवा सम्मान, सभी सरकारी रिक्त पद भरे जाएंगे, सुनिश्चित इंटर्नशिप की गारंटी,  ज़िला स्तर पर एआई स्किल डेवलपमेंट केंद्र और पांचवं गारंटी दुर्गा सम्मान: महिलाओं को ₹2000/माह सहायता शामिल है।  नारी सम्मान, किसान कल्याण, युवाओं को अवसर, स्वास्थ्य और शिक्षा का पूरा समाधान - यह है पश्चिम बंगाल के लिए हमारा रोडमैप। कांग्रेस को वोट दे कर, न्याय और प्रगति का साथ दीजिए।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.