Rahul Gandhi ने अब लगा दिया है ये आरोप, कहा- उन्हें बोलने का मौका…

Hanuman | Monday, 09 Feb 2026 03:21:01 PM
Rahul Gandhi has now leveled this accusation

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में हंगामा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी हंगामा होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित करना पड़ा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में बोलने का मौका नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी के स्पीकर ओम बिरला से पूछा कि उन्हें बोलने का मौका मिलेगा या नहीं? इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हो गया। इसके बाद अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले आज लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी को बोलने का मौका दो के नारे लगाए। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि एक घंटा पहले स्पीकर साहब के पास हम गए।

तो उन्होंने हमसे कहा कि वह बोलने देंगे। हमें अब बोलने का मौका दिया जाएगा या नहीं? इस पर पीठासीन ने कहा कि आपकी तरफ से किसी विषय पर नोटिस नहीं दिया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने गतिरोध को खत्म करने की पहल की थी और राहुल गांधी की बातें पूरी तरह सही नहीं थीं।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.