Rajasthan: अलका, पूनिया और डांगी निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सदस्य

Hanuman | Friday, 12 Jun 2026 08:26:36 AM
Rajasthan: Alka, Poonia, and Dangi elected unopposed as Rajya Sabha members

जयपुर। डॉ. अलका सिंह, डॉ. सतीश पूनिया, और नीरज डांगी को राजस्थान से राज्यसभा ‌द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया गया। राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज डांगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया। नाम वापसी का समय निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कांग्रेस के नीरज डांगी लगातार दूसरी बार राज्यसभा के निर्वाचित घोषित हुए हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश की तीनों राज्य सभा सीटों के लिए मतदान 18 जून को होना निर्धारित था, लेकिन प्रदेश में तीन सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने ही पर्चा दाखिल किया था। इसके बा द यहां चुनाव कराने की किसी तरह की जरूरत नहीं है। संख्या बल के मुताबिक, सभी तीनों उम्मीदवारों के पास वोट होने के कारण उन्हें निर्विरोध राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित कर लिया गया है। अब इन तीनों को प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के लिए जादुई आंकड़ा 51 वोट है
गौरतलब है कि प्रदेश में में 200 विधानसभा सीट है। इस प्रकार राज्यसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के लिए जादुई आंकड़ा 51 वोट है। यहां पर भाजपा के पास 118 सीट है जबकि कांग्रेस के पास 66 सीट हैं। इस प्रकार से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास दो सीट के लिए और कांग्रेस 1 सीट के लिए आंकड़ा है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.