- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोगों को मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से इस मौसम और खांसी जुकाम को सामान्य मानकर लापरवाही न बरतने की अपील की है।
पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में मौसम के कई रूप एक साथ देखने को मिल रहे हैं- कभी धूप, कभी सर्द हवाएं तो कभी कोहरा और बारिश। इस उतार-चढ़ाव के कारण घर-घर में सर्दी, जुकाम और बुखार का असर बढ़ रहा है।
मुझे दिसंबर माह में पहले सामान्य खांसी जुकाम ही हुआ जो आगे चलकर निमोनिया हो गया। निमोनिया करीब एक महीने में ठीक हुआ। इसके बाद भी डॉक्टरों ने ठंड से बचने की सलाह दी जिसके कारण मुझे मुंबई में प्रवास करना पड़ रहा है और आप सबसे मिलना नहीं हो पा रहा।
गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों से अपील है कि इस मौसम और खांसी जुकाम को सामान्य मानकर लापरवाही न बरतें। ज़रूरत महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और सावधानी बरतें । सजग रहें, स्वस्थ रहें।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें