Rajasthan: लोकसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल ने खेला बड़ा दाव, जीत के लिए भाजपा की राह कर दी आसान

Samachar Jagat | Monday, 29 Jan 2024 09:54:30 AM
Rajasthan: Before Lok Sabha elections, Chief Minister Bhajan Lal played a big gamble, made BJP's path easy for victory.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के विधानसभा चुनावों में मुख्य मुद्दा रहा ईआरसीपी आखिरकार लोकसभा चुनावों के पहले सुलझ गया। जहां कंेद्र की भाजपा और प्रदेश की पूववर्ती सरकार मे यह मुद्दा अहम का विषय रहा तो प्रदेश में सरकारे बदलते ही ये सब भी खत्म हो गया। इसके साथ ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत की राह भी लगभग पक्की कर ली है। 

राजस्थान के सीएम भजनलाल ने चुनावों से पहले एक बड़ा दांव खेला है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी पर एमओयू साइन करने के बाद भाजपा को 13 जिलों में फायदा होगा और इन 13 जिलों की 9 लोकसभा सीट पर भाजपा अब ईआरसीपी के मुद्दे को भुनाने की कोशिश करेगी।

इसके लिए भाजपा ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी का बड़ा दांव चला है। भजनलाल सरकार ने मध्यप्रदेश की सरकार के साथ इस पर अपनी सहमति जता दी। दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। 

pc- bhaskar

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.