Rajasthan: जयपुर और अलवर भूकंप के हाई रिस्क जोन में, ये जिले भी हैं जद में

Hanuman | Saturday, 20 Dec 2025 04:29:49 PM
Rajasthan: Jaipur and Alwar are in a high-risk earthquake zone, and these other districts are also affected

इंटरनेट डेस्क। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की ओर से भूकंप को लेकर राजस्थान के कई बड़े शहरों के लिए खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की ओर से जारी नए नक्शे में प्रदेश के 9 शहर भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील माने जा रहे हैं। नए नक्शे में कई शहरों को अपग्रेड किया गया है।

खबरों के अनुसार, राजधानी जयपुर, अलवर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, पाली, उदयपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा संवेदनशील क्षेत्र की लिस्ट में जगह दी गई है। नक्शा कुल छह जोन से दर्शाया गया है।

इसमें जयपुर और अलवर को हाई रिस्क में दिखाया गया है। कम खतरे वाले दूसरे जोन में बीकानेर, भीलवाड़ा और मध्यम खतरे वाले तीसरे जोन में जोधपुर, पाली, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर को जगह दी गई है। जोन चार यानी हाई रिस्क में जयपुर, अलवर शामिल है। हाई रिस्क जोन का मतलब 5 से 6 रिक्टर स्केल के झटके आ सकते हैं। साल 2016 के नक्शे में जयपुर को जोन-2 में जगह दी गई थी।

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.