Rajasthan: अब सीएम भजनलाल ने प्रदेश के लोगों को दे दी हैं ये सौंगातें

Hanuman | Friday, 06 Jun 2025 07:48:16 AM
Rajasthan: Now CM Bhajanlal has given these gifts to the people of the state

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब एक बार फिर से आमजन को बड़ी सौगातें दी हैं। अब सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में नवनिर्मित नगर वन माछला मागरा सहित प्रदेश भर में हुए विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

सीएम ने इस दौरान उदयपुर में नवनिर्मित नगर वन माछला मागरा सहित प्रदेश भर में हुए विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। शहर से सटे इस नगर वन का लोकार्पण होने से पर्यावरण प्रेमियों सहित शहरवासियों को प्राकृतिक वातावरण एवं जैव विविधता से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर वन माछला मगरा परिसर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री तथा उदयपुर प्रभारी मंत्री हेमन्त मीणा रहे। 

गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आरआईसी, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि महती आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को रोकना हमारी नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है।

राजस्थान की जल संरक्षण की परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा रही हैं
सीएम ने इस दौरान कहा कि राजस्थान की जल संरक्षण की परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा रही हैं। हमारे पूर्वजों ने जल को अमृत माना और उसे संरक्षित करने के लिए अनूठे तरीके अपनाए। बावडिय़ां, जोहड़, तालाब और कुंए जैसी संरचनाएं राजस्थान की जल संरक्षण की परंपराओं का जीवंत उदाहरण हैं। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राजस्थान में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ के रूप में एक नई पहल की गई है।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.