राजस्थान की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी की हवा निकाल दी है: Gehlot

Hanuman | Saturday, 11 Apr 2026 01:07:58 PM
Rajasthan's BJP government has deflated Modi's Guarantee: Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान दौरे से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने इंतजारशास्त्र: चैप्टर- 20 के तहत आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि "मोदी की गारंटी" या चुनावी जुमला? पीएम मोदी ने वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार की योजनाएं व काम नहीं रुकेंगे, लेकिन 'इंतजारशास्त्र' के 19 चैप्टर गवाह हैं कि यह दावा सिर्फ एक छलावा था। भाजपा शासन में हो रही कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए जनहित के प्रोजेक्ट्स की जानबूझकर उपेक्षा। योजनाओं को सोची-समझी साजिश से कमजोर किया गया। जनता के हक पर भारी पड़ रहा है भाजपा का'राजनीतिक प्रतिशोध'।

आज प्रदेश की जनता मोदी की 'गारंटी' और जमीनी हकीकत का अंतर साफ देख रही है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी की हवा निकाल दी है। राजस्थान की भोली-भाली जनता को झांसा देने वालो, जनता माफ नहीं करेगी।

PC:  hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.