- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक की पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी को भी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट मुख्यमंत्री ममता बनजी को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी।
इस सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत का श्रेय राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ को दिया है। इस जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने राजेंद्र राठौड़ का आभार जताया। भाजपा ने यहां पर राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को ग्राउंड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद उन्होंने करीब दो महीने तक भवानीपुर में डेरा डालकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया और स्थानीय समीकरणों को समझते हुए रणनीति तैयार की। उन्होंने खास तौर पर मारवाड़ी वोट बैंक पर फोकस किया, जो इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाता है। राजेन्द्र राठौड़ ने अलग-अलग समुदायों के बीच तालमेल बैठाकर बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार किया। इसी कारण यहां पर भाजपा को व्यापक समर्थन मिला और जीत का अंतर भी बड़ा रहा।
सुवेंदु अधिकारी ने राजेंद्र राठौड़ समेत राजस्थान के नेताओं का जताया आधार
जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ समेत राजस्थान के नेताओं का आभार जताया, जिन्होंने चुनाव के दौरान ग्राउंड पर काम किया। सुवेंदु अधिकारी के बयान के बाद एक प्रकार से भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ का कद बढ़ गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां पर 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया।
PC: msn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें