- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। एनसीपी (एसपी) पार्टी के प्रमुख शरद पवार को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि महाराष्ट्र की राजनीति के इस दिग्गज नेता को तबीयत खराब होने के कारण पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
'खबरों के अनुसार, शरद पवार को बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले खबर ये भी थी कि उन्हें जुखाम, खांसी और सांस लेने की शिकायत के कारण बारामती से पुणे की ओर रवाना हुए हैं। सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी उनके साथ में हैं।
गौरतलब है कि 85 साल के शरद पवार वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। वह एनसीपी के संस्थापक रहे हैं। कुछ साल पहले एनसीपी में हुई टूट के बाद शरद पवार ने अपनी नई पार्टी एनसीपी (शरद चंद्र पवार) का गठन किया। आपका बता दें कि हाल ही में शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को विमान हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
PC: navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें