Shashi Tharoor ने इस मुद्दे पर मिलाया कांग्रेस के सुर में सुर, मोदी सरकार के इस विधेयक का कर दिया विरोध

Hanuman | Tuesday, 16 Dec 2025 03:01:05 PM
Shashi Tharoor echoed the Congress party's stance on this issue and opposed the Modi government's bill

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से आज लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने समेत कई प्रावधानों में फेरबदल वाले विधेयक को पेश किया गया है। इसको लेकर कांग्रेस सांसदों ने सरकार को निशाने पर लिया है। इस विधेयक के माध्यम से मनरेगा को अब 'विकसित भारत- जी राम जी' योजना नाम दिया जा रहा है। इसका वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने तीखा विरोध किया।

इसमें उनका साथ पार्टी के सीनियर नेता शशि थरूर ने भी दिया। शशि थरूर ने लम्बे समय बाद किसी मुद्दे पर कांग्रेस के सुर में सुर मिलाया। खबरों के अनुसार, शशि थरूर लोकसभा में बोल दिया कि मैं मनरेगा स्कीम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम बदलने के खिलाफ हूं।

उन्होंने ये भी बोल दिया कि मैं जी राम जी विधेयक का विरोध करता हूं। आपको बता दें कि शशि थरूर कई बार भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीख कर चुके हैं। वहीं वह अपनी पार्टी की लगातार तीन मीटिंगों से गैरहाजिर रह चुके हैं।

PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.