मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में Sonia-Rahul Gandhi को बड़ी राहत, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Hanuman | Tuesday, 16 Dec 2025 12:37:15 PM
Sonia and Rahul Gandhi get major relief in money laundering case; Congress targets Modi government

इंटरनेट डेस्क। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट से आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। ऐवन्यू कोर्ट ने इस मामले में ईडी की दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

कोर्ट के फैसले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि सत्य की जीत हुई है। मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्रवाई पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। माननीय अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व - सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी के खिलाफ  ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है। अदालत ने फैसला दिया है कि ईडी का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है, उसके पास कोई एफआईआर नहीं है जिसके बिना कोई मामला ही नहीं बनता।

मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं
कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल के ख़िलाफ़, राजनैतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से की जा रही यह कार्रवाई आज पूरे देश के सामने  बेनकाब हो गई है। मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं, अपराध की कोई आय नहीं और संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं - यह सभी निराधार आरोप जो निम्नस्तरीय राजनीति, द्वेष की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित हैं - आज सब धराशायी हो गए।

कांग्रेस हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध
कांग्रेस पार्टी और हमारा नेतृत्व सत्य के लिए और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है - हम कोई भी डरा नहीं सकता - क्योंकि हम सत्य के लिए लड़ते हैं.

PC: newsarenaindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.