Supreme Court : उच्चतम न्यायालय परिसर में एक बैंक में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Jun 2022 12:51:17 PM
Supreme Court : Fire breaks out in a bank in Supreme Court premises, no casualties

नयी दिल्ली |  उच्चतम न्यायालय परिसर में मंगलवार सुबह यूको बैंक की एक शाखा में आग लग गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उच्चतम न्यायालय परिसर में यूको बैंक की एक शाखा में आग लगने की सूचना सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर मिली।
गर्ग के मुताबिक, दमकल की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और करीब 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि एसी यूनिट और कई दस्तावेज आग की चपेट में आ गए। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.