- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गुजरात नगर निकाय चुनावों में पार्टी की जीत के बाद गदगद पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी को गुजरात को दौरा करेेंगे। वहीं सूरत नगर निगम में 20 से ज्यादा सीटें जीतने पर वहां रोड शो में इस दौरान भाग लेंगे।
Aam Aadmi Party (AAP) Convener and Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Gujarat and hold a roadshow in Surat on 26th February. This comes in the light of the party's performance in #GujaratMunicipalElection2021
(File photo) pic.twitter.com/68n4covMJc
— ANI (@ANI) February 23, 2021
सूरत में आम आदमी पार्टी प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी है। यहां आम आदमी पार्टी ने 120 में से 27 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं बीजेपी ने यहां सर्वाधिक 93 सीटें जीतने में सफलता हासिल की है। वहीं सूरत में कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं हुई है।
हालांकि सूरत में हार्दिक पटेल का जादू नहीं चला और पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के विरोध के कारण कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। वह तीसरे नंबर की पार्टी बन सकती है। सूरत महानगर पालिका में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रही है।