- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब डिजिफेस्ट को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में एक खबर पोस्ट कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से मंगलवार को कहा कि राजस्थान में आज प्रशासनिक एवं सरकारी अराजकता का आलम यह है कि न कहने वाला है न देखने वाला है। प्रदेश की जनता के हक के पैसे की ऐसी बर्बादी पहले कभी नहीं देखी गई।
गहलोत ने इस संबंध में बागे कहा कि इनको पूछो, आखिर जनता को क्या मिला? राइजिंग राजस्थान और प्रवासी राजस्थानी दिवस का नाटक फेल हो चुका है। इनमें निवेशक नदारद दिखे। खेलो इंडिया गेम्स में खिलाड़ियों की दुर्दशा हुई और न प्रतिभागी आए न ही दर्शक। अब डिजिफेस्ट में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा।
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ प्रचार एवं खुद की वाहवाही करने के लिए विज्ञापनों पर करोड़ों रुपए बहा रही है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद जनता पूछ रही है कि आखिर क्या परिणाम निकला? इस सरकार में कोई जवाबदेही नहीं बची है। आखिर कब तक प्रदेश की जनता के पैसे को ऐसे उड़ाया जाता रहेगा और इसकी जवाबदेही कब तय होगी?
अश्विनी वैष्णव ने इसमें वीसी के माध्यम से लिया हिस्सा
आपको बता दें कि राजस्थान में कल डिजिफेस्ट-टाई ग्लोबल समिट 2026 हुआ। समिट के आखिरी दिन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसमें वीसी के माध्यम से हिस्सा लिया। इसमें जयपुर में एक अत्याधुनिक एआई डेटा सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें