बीजेपी सरकारी एजेंसियों के जरिए विरोधियों पर रेड डलवाती रहती है: Gehlot

Hanuman | Monday, 27 Apr 2026 08:43:36 AM
The BJP keeps having raids conducted on its opponents through government agencies: Gehlot

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिच बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है।  पश्चिम बंगाल में कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बंगाल चुनाव के परिप्रेक्ष्य में  गहलाोत ने मीडिया साथियों से संवाद किया। कांग्रेस की ओर से इस संबंध में एक्स पर पोस्ट शेयर की गई है। गहलोत ने कहा कि एक तरफ बीजेपी सरकारी एजेंसियों के जरिए विरोधियों पर रेड डलवाती रहती है।

दूसरी तरफ चुनाव में अपना धार्मिक एजेंडा चालू रखती है। हालात इतने बुरे हैं कि बोलने के अधिकार पर रोक लग रही है। देश के कितने पत्रकार और साहित्यकार जेल में बंद हैं, ये कोई नहीं जानता। ये लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।

गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी  का एक विभाग बनकर रह गया है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि देश में निष्पक्ष चुनाव हों, लेकिन आज जिस तरह के हालात हैं- उससे लोकतंत्र तबाह हो जाएगा। वहीं, महिला आरक्षण जैसे बड़े मुद्दे पर भी बीजेपी ने सर्वदलीय बैठक बुलाना जरूरी नहीं समझा। इससे साफ होता है कि बीजेपी महिला आरक्षण देने के लिए गंभीर ही नहीं थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दिग्गज रहे मौजूद
पश्चिम बंगाल में कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गहलोत के साथ हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पश्चिम बंगाल मीडिया प्रभारी चरण सिंह साप्रा, पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, अनिल भारद्वाज, एआईसीसी सचिव बीपी सिंह, पश्चिम बंगाल मीडिया विभाग की चेयरमैन मिता चक्रवर्ती एवं प्रवक्ता सुजाता पॉल उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी बंगाल की खुशहाली और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.