अपनी विफलताओं से घिरा भाजपा-आरएसएस नेतृत्व मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् का सहारा ले रहा है: Ashok

Hanuman | Tuesday, 09 Dec 2025 08:33:28 AM
The BJP-RSS leadership, burdened by its failures, is resorting to Vande Mataram to divert attention from the core issues: Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जब राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के कारण हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि स्वस्थ इंसान बीमार पड़ रहा है, बच्चे और बुजुर्ग सांसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब संसद की प्राथमिकता 'साफ हवा' पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी विफलताओं से घिरा भाजपा-आरएसएस नेतृत्व मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् का सहारा ले रहा है।

सरकार को राष्ट्रगीत के 'मर्म' से नहीं, सिर्फ उस पर होने वाली 'राजनीति' से मतलब है
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि मोदी सरकार की विडंबना देखिए, वे जिस वंदे मातरम् पर भाषण दे रहे हैं, उस गीत की आत्मा 'सुजलाम, सुफलाम, मलयज शीतलाम' (पवित्र जल और शीतल हवा) में बसती है। आज दिल्ली का दम घोंटू प्रदूषण और यमुना का काला पानी चीख-चीख कर गवाही दे रहा है कि सरकार को राष्ट्रगीत के 'मर्म' से नहीं, सिर्फ उस पर होने वाली 'राजनीति' से मतलब है।

तो आज लाखों लोगों की सांसों में यह जहर नहीं घुलता
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राष्ट्रगीत का दिखावटी सम्मान करने वाली एनडीए सरकार ने काश उस भावना के अनुरूप काम किया होता जिसका वर्णन इस गीत में है, तो आज लाखों लोगों की सांसों में यह जहर नहीं घुलता।

PC: arthparkash
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.