बंगाल में पहली बार खिला कमल, असम में बीजेपी की वापसी, केरल में कांग्रेस को मिली सत्ता, तमिलनाड़ु ने चौंकाया

Hanuman | Tuesday, 05 May 2026 08:43:16 AM
The 'Lotus' blooms for the first time in Bengal; BJP returns to power in Assam; Congress gains power in Kerala; Tamil Nadu springs a surprise

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय हो गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल का नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही बंगाल में टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत हो गया है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा से 293 निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती हुई।

 निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी ने 206, तृणमूल कांग्रेस ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी बात ये रही कि टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उनके कई मंत्रियों को शिकस्त झेलनी पड़ी है। ममता बनर्जी को अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15,105 मतों से शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

असम में फिर से बनेगी भाजपा सरकार
वहीं असम में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। खबरों के अनुसार, असम की 126 सीटों में से भाजपा को 102 सीटों पर जीत मिली है। वहीं यहां पर कांग्रेस केवल 21 सीटों पर ही जीत जीत दर्ज करने में सफल रही है। अन्य के खाते में तीन सीटे गई है।  पुदुचेरी में एनडीए को  बहुमत मिला है। यहां पर एनडीए को 30 में से 18, कांग्रेस को 6 और अन्य को 6 सीटों पर जीत मिली है।

केरल में कांग्रेस सत्ता पर काबिज
तमिलनाडु में अभिनय जगत से राजनीति में आए जोसेफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी टीवीके को बड़ी जीत मिली है। टीवीके को 108 सीटों पर जीत मिली है। वहीं डीएमके प्लस को 74 सीटों पर जीत मिली है।  केरल में कांग्रेस ने दस साल बाद सत्ता में वापसी की है। यहां पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के खाते में 97 सीटें आई हैं।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.