मोदी सरकार ने फिर से Rajasthan को दी बड़ी सौगात, अब दे दी है इसकी स्वीकृति, दिया कुमारी ने जताया आभार

Hanuman | Saturday, 20 Dec 2025 08:39:36 AM
The Modi government has once again given a big gift to Rajasthan

जयपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक बार फिर से राजस्थान के लोगों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अब 78.180 किमी फोरलेन सड़क(एनएच 11)निर्माण के लिए 2202.67 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत  झुन्झुनू-चिड़ावा-सिंघाना-पचेरी (हरियाणा बॉर्डर सीमा) तक 4 लेन सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

इस परियोजना में झुन्झुनू बीड़,  बगङ, खुड़ाना,  सिंघाना, पचेरी कलां आदि में 4 लेन बाईपास सड़क निर्माण कार्य एवं चिड़ावा में पिलानी सड़क से लाखू तिराहा एवं लाखू तिराहा से ओजटू तिराहा तक 4 लेन रिंग रोड़ का निर्माण करवाया जायेगा। उक्त परियोजना में बाईपास सड़क की कुल लम्बाई 41.660 कि.मी. तथा एग्जिस्टिंग रोड़ की कुल लम्बाई 36.520 किमी में 4 लेन सड़क बनाई जाएगी। उक्त परियोजना में कुल 42 ब्रिज बनाए जाएंगे। वर्तमान मे भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी: दिया कुमारी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस फोरलेन हाइवे के निर्माण से द्रुत एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों की उपजों के लिए बड़े बाजारों तक पहुंच आसान होगी जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत आधारभूत ढाँचा स्थापित किया जा रहा है , जो प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

PC: rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.