- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नीट यूजी 2026 परीक्षा अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। एक्स के माध्यम से जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें। परीक्षा की नई तारीख का ऐलान होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संबंध में आज पीसी की। पीसी में केन्द्रीय मंत्री ने बोल दिया कि सरकार परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’नीति अपना रही है और किसी भी छात्र का भविष्य परीक्षा माफियाओं के हाथों बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
धर्मेंद्र प्रधान ने बोल दिया कि राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशें लागू होने के बावजूद यदि सुरक्षा में सेंध लगी है तो इसकी गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी गई है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर पहले से अधिक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नए बदलावों के तहत दोबारा परीक्षा में छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस भी वापस की जाएगी।
अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने की सुविधा दी जाएगी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीसी में ये भी बताया कि अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने की सुविधा दी जाएगी। वहीं परीक्षा समय में 15 मिनट का इजाफा किया गया है, जिसके अनुसार अब परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस परीक्षा एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
PC: educationpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें