बंगाल सहित 3 राज्यों के नतीजे निराश करने वाले हैं, परन्तु हम हतोत्साहित नहीं होंगे: Gehlot

Hanuman | Tuesday, 05 May 2026 09:11:13 AM
The results in three states, including Bengal, are disappointing; however, we will not be disheartened: Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बंगाल सहित 3 राज्यों के नतीजों को निराश करने वाला बताया है।

गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस देश को जरूरत कांग्रेस की है एवं कांग्रेस ही इस देश के लोकतंत्र को बचा सकती है। बंगाल सहित 3 राज्यों के नतीजे निराश करने वाले हैं, परन्तु हम हतोत्साहित नहीं होंगे। आज के दिन राजस्थान सहित देश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर कठिन परिश्रम में जुट जाना चाहिए और उसी संकल्प पर आगे बढ़ना चाहिए। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत के लिए केरलम के मतदाताओं का हार्दिक आभार एवं गठबंधन के सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत केरलम की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा और यूडीएफ की जन कल्याणकारी नीतियों की जीत है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड़ से सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार केरलम में सुशासन प्रदान करेगी। बाकी जगह पर नतीजे हमारे लिए निराशाजनक रहे हैं लेकिन जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुश्किल परिस्थितियों में भी मेहनत से काम किया जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।

खासकर बंगाल के नतीजों से तो पूरा देश निराश है। राहुल गांधी ने एकदम सही कहा कि टीएमसी सरकार पर समय-समय पर आरोप लगे एवं उनकी खामियों की वजह से भाजपा को घुसने का मौका मिल गया और अब भाजपा ने वहां की सत्ता लूट ली। आज़ादी के बाद इस देश ने अनेक चुनाव देखे हैं, परंतु इस बार बंगाल में जो कुछ हुआ वह अभूतपूर्व एवं निंदनीय है।

 मतदाताओं को डराया-धमकाया गया
गहलोत ने कहा कि CAPF की बख्तरबंद गाड़ियाँ सड़कों पर उतारी गईं, मतदाताओं को डराया-धमकाया गया, पैसों का खुला वितरण हुआ और SIR के माध्यम से लाखों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए। लाखों की संख्या में पश्चिम बंगाल के निवासी अपनी ही जन्मभूमि में अपना वोट नहीं डाल सके, उससे बड़ा लोकतांत्रिक अपराध क्या होगा? यह केवल और केवल सत्ता के बल पर पाई गई जीत है। यह भाजपा और उसके सहयोगी चुनाव आयोग की जीत है।

PC:  firstindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.