- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब राजधानी पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके कारण वह विवाद में आ गए हैं। इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचकर सभी को चौंका दिया। आयुष (आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) डॉक्टर को सर्टिफिकेट देते हुए देखा बिहार के सीएम ने पहले महिला को हिजाब हटाने का इशारा किया और फिर उसे नीचे खींच दिया।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने पर कांग्रेस ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इनकी बेशर्मी देखिए- एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच लिया।
बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी नीच हरकत कर रहा है। सोचिए- राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी? नीतीश कुमार को इस घटिया हरकत के लिए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए। ये घटियापन माफी के लायक नहीं है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें