आज धर्म, प्रांत और पहचान के नाम पर लोगों के बीच आक्रोश बढ़ाया जा रहा है: Ashok Gehlot

Hanuman | Tuesday, 30 Dec 2025 08:27:04 AM
Today, anger is being fueled among people in the name of religion, region, and identity: Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजल चकमा की हत्या को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में उत्तराखंड सरकार से दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजल चकमा की सिर्फ इसलिए निर्मम हत्या कर दी गई क्योंकि उन्होंने नस्लीय टिप्पणियों का विरोध किया था। यह घटना न केवल हृदयविदारक है बल्कि देश के सामाजिक ताने-बाने पर एक गहरा घाव की तरह है।

आखिर देश किस दिशा में जा रहा है?
अशोक गहलोत ने कहा कि आज धर्म, प्रांत और पहचान के नाम पर लोगों के बीच आक्रोश बढ़ाया जा रहा है। यह घटना साबित करती है कि देश में नफरत और असहिष्णुता का माहौल किस कदर हावी हो चुका है। 'अनेकता में एकता' हमारी पहचान और ताकत रही है, लेकिन ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण वारदातें हमें यह सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर देश किस दिशा में जा रहा है?

देश के पूर्वोत्तर के भाई-बहनों के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता
पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि हम 'वसुधैव कुटुम्बकम' की बात करते हैं, लेकिन अपने ही देश के पूर्वोत्तर के भाई-बहनों के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस मुश्किल घड़ी में चकमा परिवार को संबल दें। मैं उत्तराखंड सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों को ऐसी सख्त सजा मिले जो एक नजीर बने। हम पूर्वोत्तर के हर नागरिक के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

PC:  indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.