इंटरनेट डेस्क। 26 जनवरी को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसान आंदोलन में भड़की हिंसा ने पूरी दुनिया में इस मुद्दे को उछाल दिया। लाल किले पर ट्रेक्टर रैली में इस दौरान कई किसानों ने भाग लिया था।
Rampur: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra meets the family members of the farmer who lost his life during the tractor rally on 26th January in Delhi. pic.twitter.com/of2HTDKox6
— ANI UP (@ANINewsUP) February 4, 2021
उत्तर प्रदेश के किसान भी इस दौरान यहां केंद्र सरकार के इन तीन नए कानूनों को निरस्त कराने के लिए प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान भड़की हिंसा में कुछ किसानों की मौत भी हो गई थी। एक किसान यूपी के रामपुर से भी था जिसने इस हिंसा में अपनी जान गंवाई थी। आज गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उस किसान के घर पहुंची और परिवार को सांत्वना दी।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के रामपुर के मृतक किसान के घर पहुंचकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज मृतक के परिजनों से मिलीं और उन्हें ढांढस बंधाया। 26 जनवरी को ट्रेक्टर रैली के दौरान इस किसान ने दम तोड़ दिया था।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश कांग्रेस को आगे ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। इससे पहले दिल्ली से निकलते समय आज उनकी गाड़ी भी एक अन्य वाहन से टकरा गई। हालांकि वे बिल्कुल ठीक हैं।