UPBJP : अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक खब्बू तिवारी को फर्जीवाड़े के मामले में 5 वर्ष की सजा, 29 साल पहले फर्जी तरीके से हासिल की थी बीएससी की डिग्री

Samachar Jagat | Monday, 18 Oct 2021 11:00:24 PM
UPBJP : BJP MLA from Ayodhya's Gosaiganj assembly seat, Khabbu Tiwari, sentenced to 5 years in a fraud case, had obtained B.Sc degree 29 years ago in a fake manner

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। यूपी के अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक खब्बू तिवारी को फर्जीवाड़े में लिप्त पाया गया है। इसी कारणवश भाजपा विधायक को पांच साल की सजा सुनाई गई है। 29 साल पुराने मामले में उन्हें साकेत कॉलेज से फर्जी तरीके से बीएससी की डिग्री लेने का आरोपी पाया गया है। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, फर्जीवाड़े के इस मामले में भाजपा विधायक के साथ ही अन्य तीन छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व सपा नेता फूलचंद यादव और चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपा निधान तिवारी को भी इसमें दोषी ठहराया गया है। तीनों को पांच-पांच वर्ष की सजा सुनाई गई है। 

फर्जीवाड़े के इस मामले में सभी आरोपियों पर 19 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। फैसले के बाद तीनों आरोपितों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.