कौन बनेगा West Bengal का नया मुख्यमंत्री? आज लग जाएगी नाम पर मुहर, दौड़ में सबसे आगे है ये नेता

Hanuman | Friday, 08 May 2026 09:48:47 AM
Who will become West Bengal's new Chief Minister? The name will be finalized today; this leader is at the forefront of the race

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर आज मुहर लग जाएगी।  विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच रहे हैं। उनकी मौजूदगी में आज भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता यानी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत मिली है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को करारी हार झेलनी पड़ी है। भाजपा ने सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, आज भाजपा की बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

भाजपा की ओर से सीएम पद के दावेदारों में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार के चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता को उनके घर भवानीपुर में हराया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में कल कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। ये समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज है। यहां पर भाजपा पहली बार सरकार बनाएगी।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.