- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच भारत में लॉकडाउन को लेकर फैली अफवाहों पर अब केंद्र सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आई है। सरकार ने इस संबंध में अपनी स्थिति साफ कर दी है। खबरों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस संबंध में कहा कि लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव नहीं है और ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं।
सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और स्थिति को लेकर नहीं घबराने की अपील की है। सरकार हालात पर नजर रखे हुए है, लेकिन फिलहाल देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन की योजना नहीं है। इस तरह की बातें पूरी तरह गलत हैं। पुरी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है और इससे लोगों में बेवजह डर फैलता है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा: किरेन रिजिजू
इस संबंध में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी बयान दिया है। उन्होंने संसद के बाहर कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। हालात काबू में हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में चार दिन पहले कहा था कि आगामी समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसी कारण हमें तैयार रहना होगा। इसके बाद से ही लोगों में मन में सवाल उठने लगे थे कि क्या देश में एक फिर से कोरोना काल की तरह लॉकडाउन लगने वाला है।
PC: ndtv