- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय प्रारंभिक स्क्वाड का ऐलान कर दिया दिया गया है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में जगह दी गई है। उप-महाद्वीप की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम में स्पिनर्स की भरमार देखने को मिली। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान कमिंस पीठ की चोट से उबर रहे हैं।
चयनकर्ताओं के चेयरमैन जॉर्ज बैली ने पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को लेकर उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट के लिए तीनों खिलाड़ी फिट हो जाएंगे। आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट का ये महाकुंभी भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम इस प्रकार है: मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन और एडम जंपा।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें