AUSVSNZ: एक सिक्स मारते हैं ही ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, छोड़ा इस खिलाड़ी को पीछे

Samachar Jagat | Saturday, 24 Feb 2024 12:57:24 PM
AUSVSNZ: This big record was registered in the name of Glenn Maxwell after hitting one six, leaving this player behind.

इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस  सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें की मैक्सवेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं, मैक्सवेल ने इस मैच में केवल एक छक्का मारा और उसके साथ ही रिकॉर्ड उनके नाम हो गया।

बता दें की ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अब क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 126 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एरोन फिंच को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें की फिंच ने 125 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस लिस्ट में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 113 छक्के लगाए हैं। पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन 83 छक्के जडक़र इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

pc- espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।   



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.