- SHARE
-
खेल डेस्क। ब्राजील ने फिलाडेल्फिया में हैती को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। मोरक्को के खिलाफ अपने पहले मैच में निराशाजनक ड्रॉ के बाद ब्राजील ने हैती के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। ब्राजील को 23वें मिनट में बढ़त मिली।
बॉक्स के अंदर हुई गहमागहमी के बाद मैथियस कुन्हा ने गोल ब्राजील को बढ़त दिला दी। कुन्हा ने 36वें मिनट में ब्राजील की बढ़त को 2-0 किया। विनीसियस जूनियर के पास पर उन्होंने गोल किया। पहले हाफ के खत्म होने से पहले विनीसियस जूनियर ने लुकास पैकेटा के एक बेहतरीन पास पर गोल करके सांबा टीम को 3-0 से आगे कर दिया।
इस प्रकार मैच में मैथियस कुन्हा और विनीसियस जूनियर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ब्रेक के बाद हैती ने ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकली। ब्राजील ने आसानी से ये मैच जीत लिया। इस जीत से ग्रुप सी में ब्राजील के अब 3 मैचों में 4 अंक हो गए हैं।
PC: vietnam.vn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें