IND vs NZ: तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली तोड़ेंगे सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड!

Hanuman | Saturday, 03 Jan 2026 09:04:55 AM
IND vs NZ: Virat Kohli will break Sachin Tendulkar's major record in the three-match ODI series!

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम साल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से करेगी। इस सीरीज में विराट कोहली का खेलना लगभग तय है। विराट कोहली के पास इस वनडे सीरीज में  पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। सचिन तेंदुलकर के नाम भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 42 वनडे मैचों में कुल 1750 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। विराट ने इस टीम के खिलाफ वनडे में कुल 1657 रन बनाए हैं। सीरीज में विराट कोहली 94 रन और बनाने में सफल हो जाते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली साल 2010 से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अभी तक 33 मैचों में 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।

लिस्ट में तीसरे स्थान पर वीरेन्द्र सहवाग
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वीरेन्द्र सहवाग, चौथे स्थान पर मोहम्मद अजहरुद्दीन और पांचवें नंबर पर  मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। वीरेंद्र सहवाग ने कीवी टीम के खिलाफ 1157 रन, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1118 रन और सौरव गांगुली ने 1079 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने पिछले कुछ समय से वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में शतक और दूसरी में अर्धशतक लगाया था। तीन मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 302 रन बनाए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.