- SHARE
-
खेल डेस्क। गुवाहाटी में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 408 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ये भारतीय टीम की अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की ये सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।
दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारत को 549 रन का विशाल लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में केवल 140 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार से भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। भारत की दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने छह विकेट झटके। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 54 रन रवीन्द्र जडेजा ने बनाए।
ये भारत की अपने टेस्ट क्रिकेट की इतिहास की सबसे बड़ी हार है। टीम इंडिया को इससे पहले अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2004 में नागपुर में मिली थी। इस मैच में 543 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 342 रनों से हार मिली थी। आज दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन से शर्मनाक शिकस्त दी है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें