- SHARE
-
खेल डेस्क। भले ही पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को आईपीएल 2025 के अपने नौवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। मैदान में उतरते ही धोनी के नाम ये उपलब्धि दर्ज हुई।
महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को 400वां टी20 मैच खेला। इसके साथ ही वह 400 टी20 मैच खेलने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए है। इससे पहले रोहित शर्मा (456 मैच), दिनेश कार्तिक (412) और विराट कोहली (407) ने भारत की ओर से ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। अब इस क्लब में धोनी का नाम भी जुड़ गया है।
महेंद्र सिंह धोनी ने 400 टी20 मैचों में 28 अद्र्धशतक सहित 7572 रन बनाए हैं। धोनी ने सबसे ज्यादा टी20 मैच आईपीएल में खेले हैं। धोनी ने आईपीएल के 273 मैचों की 238 पारियों में 5383 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए धोनी ने 98 मैच खेले है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें