- SHARE
-
खेल डेस्क। पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धाेनी के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर आई है। खबर ये है कि धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी टल गई है। खबरों के अनुसार, धोनी की वापसी को लेकर उम्मीदें जरूर बनी हुई थीं, लेकिन एक नए झटके ने उनकी वापसी को टाल दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट को लेकर बुड़ा खुलासा किया है। उन्होंने जानकारी दी कि धोनी की वापसी में देरी की वजह उनकी पिंडली की चोट का फिर से उभरना है।
फ्लेमिंग ने सीएसके की पांचवीं हार के बाद कहा कि कि वॉर्म-अप मैच के दौरान धोनी की चोट फिर से उभर गई थी, जिससे उनकी वापसी फिर से टल गई। ये धोनी प्रशंसकों और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर है। सीएसके को अभी तक पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें