- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि लोगों का दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है। इस प्रकार गर्मी के मौसम ने प्रदेश में एक प्रकार से लॉकडाउन लगा दिया है।
राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ये प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। वहीं फलोदी, जैसलमेर और जालौर जैसे जिलों में भी तापमान 45 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। खबरों के अनुसार, रविवार को प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इसके कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने प्रदेश के नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, बीकानेर और अजमेर सहित कई जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
प्रदेश में बदलेगा मौसम
प्रदेश में पड़ी रही भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर भी आई है। खबर ये है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी जोर पकड़ने लगी है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी 3-4 दिनों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में धूलभरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। चूरू, झुंझुनू और सीकर जैसे जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें