T20 World Cup से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, ऐसा होने पर आईसीसी ले सकती बड़ा एक्शन

Hanuman | Monday, 02 Feb 2026 03:58:43 PM
Pakistan could be eliminated from the T20 World Cup, and if that happens, the ICC could take major action.

खेल डेस्क। पाकिस्तान की शाहबाज सरकार ने उनकी टीम के 2026 टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। हालांकि, अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बात की जानकारी आईसीसी की नहीं दी गई है।

सात फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसीसी टी20 विश्व कप 2026 के भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मैच को लेकर अगर पाकिस्तान ने अपना फैसला नहीं बदल तो उसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

पीसीबी की ओर से आधिकारिक रूप से आईसीसी को इस बहिष्कार की जानकारी दिए जाने के बाद आईसीसी की ओेर से बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। खबरों के मानें तो इस कदम के लिए पाकिस्तान टीम को 2026 टी20 विश्व कप से बाहर भी किया जा सकता है। वहीं आईसीसी की ओर से पाकिस्तान की टी20 लीग में विदेशी खिलाड़ियों को एनओसी दिए जाने से भी मना किया जा सकता है।

PC: firstpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.